
CHHAPRA DESK – सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरांद मोड़ के समीप शराब के नशे में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने के दौरान अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों की पहचान पछियारी बलवन टोला गांव निवासी स्वर्गीय मुसाहेब राय के पुत्र जलंधर यादव तथा नागेंद्र राय के पुत्र सत्येंद्र कुमार बताये जाते है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वे नशे की हालत में थे और संतुलन बिगड़ने के कारण उनकी बाइक सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.एएसआई शिव नारायण साह के द्वारा दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. हरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. बताया जाता है कि घायल जलंधर यादव पूरी तरह से नशे में था. अस्पताल में इलाज के दौरान उसने चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.कर्मियों को इलाज करने मे काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा.

![]()

