
CHHAPRA DESK – सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक एवं सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां किशोरी के साथ मनचले युवकों के द्वारा चाकू के बल पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. इस मामला के प्रकाश में आने के बाद देर रात्रि तक मेडिकल टीम का गठन कर किशोरी का मेडिकोलीगल टेस्ट सदर अस्पताल में कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार भोरहोपुर संकटमोचन के झाड़ी में चाकू के बाल पर नबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. इस संदर्भ में पीड़ित के पिता दाउदपुर थाना क्षेत्र निवासी ने एकमा थाना में प्रथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली उक्त किशोरी हंसराजपुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गई थी.

जहां, वह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से गंजरपर पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी, तभी मांझी की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर आतंकित किया और दोनों को जबरन भरहोपुर कब्रगाह के समीप झाड़ियों में खींच ले गए. वहां उन्होंने फोन कर तीसरे साथी को भी बुला लिया. पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. वारदात के दौरान एक आरोपी ने अपनी पहचान रौनक सिंह के रूप में बताते हुए कहा, मैं तुम्हें बहुत दिनों से फॉलो कर रहा हूं. यह बयान इस बात की पुष्टि करता है कि आरोपी काफी समय से छात्रा की रेकी कर रहे थे.

जब छात्रा ने हिम्मत जुटाकर शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. पुलिसिया कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. सूचना मिलते ही एकमा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य और सैंपल जुटाए हैं. थानाध्यक्ष राम बालक यादव का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

मेडिकल बोर्ड ने किया जांच
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया, जिसमें सदर अस्पताल की तीन सदस्यीय टीम डॉ किरण ओझा, डॉ सुचंद्रा, डॉ काजल किसलए के द्वारा मेडिकल जांच किया गया. वहीं एसएसपी विनीत कुमार ने भी पीड़िता से मामले की जानकारी ली. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पूरे मामले की गहन छानबीन जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है.

![]()

