
CHHAPRA DESK – आसाम राज्य के नालबाड़ी से बाबा केदारनाथ का दर्शन करने साइकिल यात्रा पर निकले महादेव के भक्त आज 15 वें दिन सारण जिला के रिविलगंज प्रखंड में प्रवेश किये, जिनका इनई ब्रह्मबाबा के पास स्वागत किया गया. सभी तीर्थयात्रियों को शीतल जल व लस्सी पिलाकर गार्मीणों ने सेवा कार्य किया. इस यात्रा में आसाम नालबाड़ी निवासी गणेश दास, राज दास, प्रांजल हलोई और कौशिक हलोई शामिल है. सभी तीर्थयात्रियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हम सभी साइकल यात्रा पर निकले हुए हैं.

हम सभी पहले हनुमानजी का ननिहाल महर्षि गौतम ऋषि आश्रम में अहिल्या उद्धार केंद्र का दर्शन करेंगे. उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर दर्शन करने के उपरांत रास्ते में सभी तीर्थ स्थलों का पूजा करते हुए बाबा केदारनाथ का दर्शन करेंगे. उनके स्वागत में धर्मेंद्र सिंह मुन्ना, नरेंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा, रविन्द्र सिंह, शैलेश यादव, महेश पासवान, सरोज सिंह इत्यादि उपस्थित रहे.

![]()

