श्रम विभाग ने कार्रवाई कर दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

श्रम विभाग ने कार्रवाई कर दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज श्रम विभाग की टीम ने जिला के मकेर प्रखण्ड के मकेर बाजार में श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम अनुमूलन हेतु सघन छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान श्रम विभाग की टीम ने दो अलग-अलग दुकानों से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया और इस मामले में उन दुकानदारों के उपर कानूनी कार्रवाई की है. विमुक्ति के पश्चात विमुक्त कराये गये बाल श्रमिको को छपरा बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया है.

होटल व चाय-नाश्ता की दुकानों में श्रम अधिनियम की उड़ रही धज्जियां

बता दें कि सारण जिले के होटल व टी-स्टोर की दुकानों पर बाल श्रम अधिनियम की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. अगर आप किसी चाय-नाश्ता की दुकान पर बैठते हैं तो हो सकता है कि आपको सर्व करने वाला नाबालिक ही हो या कप प्लेट धोते ऐसे कई बाल श्रमिक आपको जिले के कोने-कोने में दिख जाएंगे. ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद वैसे दुकानदारों में हढ़कंप मचा हुआ है.

 

Loading

79
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़