किराना दुकान में लगी भीषण आग से लाखों की क्षति ; देर से पहुंचा फायर ब्रिगेड

किराना दुकान में लगी भीषण आग से लाखों की क्षति ; देर से पहुंचा फायर ब्रिगेड

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत नगरा प्रखंड के छपरा-मशरक मुख्य पथ स्थित खैरा भट्टी मोड़ के समीप एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई. जिसके कारण चारों तरफ अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते अग्नि ने विकराल रूप धारण कर लिया. जिससे उक्त व्यवसायी को लाखों रुपए की क्षति हो गई. घटना आज अल सुबह की बताई गई है. बताया जा रहा है कि सूचना के बाद फायर ब्रिगेड का दमकल वाहन भी एक घंटे विलंब से पहुंचा. जिस कारण जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था गया.

Add

उक्त किराना दुकान स्थानीय निवासी राजकिशोर चौरसिया की बताई गई है. किराना दुकान का सभी सामान जलकर राख हो गया है. आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जाता है. सूचना के एक घंटे बाद फायरबिग्रेड के पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. वहीं सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में लगे. वही फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग को फैलने से रोका जा सका फिर आग पर काबू पाया गया. आग लगने से उक्त व्यवसायी को लाखों रुपए की क्षति होने की बात बताई गई है. बताया जा रहा है कि वह एमडीएम का अनाज सप्लाई के साथ कई छोटे किराना दुकानदारों को भी माल बेचते थे. इतनी भारी क्षति होने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़