20 नाबालिग व पीड़ित नर्तकियों को कराया गया मुक्त ; 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

20 नाबालिग व पीड़ित नर्तकियों को कराया गया मुक्त ; 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

CHHAPRA DESK –  “आवाज दो” अभियान के तहत महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विगत 03 दिनों में की गई कार्रवाई के तहत कुल 50 नाबालिग व पीड़िता को मुक्त कराकर 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. 14 मई को अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार ए०एच०टी०यू० एवं महिला थाना, सारण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम में प्रभारी ए०एच०टी०यू० पु०नि० विशाल आनन्द, महिला थानाध्यक्ष पु०अ०नि० नेहा कुमारी, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन टीम के सदस्य शामिल थे.

Add

उक्त टीम द्वारा सहाजितपुर, गौरा, जलालपुर, मढौरा एवं बनियापुर थाना क्षेत्रांतर्गत संचालित आर्केस्ट्रा स्थलों की विधिवत घेराबंदी कर सघन छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी के दौरान जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवायी जा रही कुल 20 नाबालिग व पीड़ित लड़कियों को मुक्त कराया गया एवं 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. मुक्त करायी गयी नाबालिग व पीड़ित लड़कियों में नेपाल देश की (08), झारखण्ड की (02), पश्चिम बंगाल की (04), उत्तर प्रदेश (01), उड़ीसा (02), असम (01), बिहार (01), मध्य प्रदेश से (01) नर्तकी शामिल हैं.

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में सारण जिला के सोनपुर से गोलू कुमार, बनियापुर से सुरज शर्मा, रहीम शेख, -जगसिमपुर (उडीसा) से राजा दास उर्फ सोम्यरंजन दास, ऋणि मलिक, पति राजा दास, बोगाई गॉव (असम) से सोहिदुल ईस्लाम, पे० मणिकउददिन, दिनाजपुर पश्चिम बंगाल से महादेव रविदास, पे० जनकलाल रविदास, मितन जना, पे० बिमल जना, लतिका विश्वास, पति मितल जना, खूंटा, जिला-मोखन ओडिसा से कृष्णा बेहरा, पे० छतीस बेहरा तथा जबलपुर, (मध्य प्रदेश) से प्रदीप जाट, पे० रामप्रसाद शामिल हैं.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़