
CHHAPRA DESK – ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा Transgender Persons (Protection of Rights) Act, 2019 लागू किया गया है. उक्त अधिनियम के अंतर्गत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र (Certificate of Identity) एवं ट्रांसजेंडर पहचान पत्र (TG Identity Card) जारी करने का प्रावधान किया गया है. अधिनियम की धारा 5 के अंतर्गत कोई भी ट्रांसजेंडर व्यक्ति पहचान प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन कर सकता/सकती है. धारा 6 के तहत जिला दंडाधिकारी द्वारा ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र एवं पहचान पत्र जारी किया जाता है. वहीं, धारा 7 में जेंडर परिवर्तन के उपरांत संशोधित प्रमाण-पत्र जारी करने का प्रावधान है.

इसी क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), सारण द्वारा एक ट्रांसजेंडर आवेदक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र एवं TG पहचान पत्र जारी कराया गया. DCPU सारण ने आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए पूरी प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाया. यह प्रमाण-पत्र एवं पहचान पत्र ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को कानूनी पहचान प्रदान करता है, जिसके आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक खाते, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, EPFO अभिलेख सहित अन्य सरकारी दस्तावेजों में नाम एवं जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया भी सुगम हो जाती है.

TG कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन :
ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन भारत सरकार के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है. आवेदन हेतु सामान्यतः आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, मोबाइल नंबर, पता प्रमाण एवं स्व-घोषणा (Self Declaration/Affidavit) की आवश्यकता होती है. जेंडर परिवर्तन के बाद संशोधित प्रमाण-पत्र हेतु आवश्यकतानुसार चिकित्सा प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत किया जा सकता है.

ऑनलाइन आवेदन हेतु आधिकारिक पोर्टल:
National Portal for Transgender Persons
सेवा संबंधी जानकारी:
Transgender Certificate and Identity Card Services
जिला प्रशासन एवं जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), सारण जिले के सभी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से अपील करता है कि वे आगे आकर ट्रांसजेंडर प्रमाण-पत्र एवं पहचान पत्र हेतु आवेदन करें, ताकि उन्हें कानूनी पहचान, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके.
![]()

