ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर मौत ; शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की कटकर मौत ; शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के सोनपुर जंक्शन के समीप स्थित गोविंदचक रेलवे गेट के समीप ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही यह बात गांव में आग की तरफ फैल गई. जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. वहीं सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह ट्रैक के पास शव देखे जाने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही सोनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही और हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा कैसे हुआ और मृतक कहीं बाहर का तो नहीं है. फिलहाल शव की पहचान को लेकर पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से जुटी हुई है.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़