
CHHAPRA DESK – सारण जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत बरदहिया कुंवर टोला गांव से एक युवक का शव बरामद किया गया. जिसके गले पर काला निशान था और जीभ बाहर निकली हुई थी. इस घटना के बाद गांव में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. मृत युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बरदहिया कुंवर टोला निवासी बाहरन राय के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बीती रात वह खाना खाकर घर में सो गया था.

जिसके बाद सुबह में उसका पता नहीं चला. तभी शौच के लिए गए लोगों ने उन्हें सूचना दी की बिट्टू का का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा हुआ है. इस सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. परिवार वालों का कहना है कि वह घर से अल सुबह बाहर निकाला होगा और किसी पुरानी दुश्मनी में गला दबाकर हत्या की गई होगी. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है. बता दें कि एक दिन में यह दूसरी हत्या है. पहली हत्या गड़खा थाना क्षेत्र में एक महिला की हुई और उसकी भी हत्या गला दबाकर ही की गई है.

![]()

