
CHHAPRA DESK – मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत आज सारण जिला परिषद अध्यक्षा जय मित्रा देवी और उप मत्स्य निदेशक सारण परिक्षेत्र सुमन कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री मछुआरों के बीच कल्याण योजना के तहत 30 मत्स्य शिकार माही एवं विपणन कीट, और चार थ्री व्हीलर का वितरण किया गया. नाव एवं जाल पैकेज वितरण के तहत 4 नाव का चयनित लोगों के बीच वितरण किया गया. इस योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के मछुआ /मत्स्य विक्रेताओं को मत्स्य शिकारमाही करने तथा अपने मछली को बेचने के लिए उपकरण सामग्रियों को एक पैकेज के रूप में दिया जाता है. मत्स्य जल स्रोतों से बाजार तक सुरक्षित एवं हाइजीनिक रूप में मछली पहुंचने में मदद होगी l मछुआ/ मत्स्य विक्रेता अपने मत्स्य उत्पादन को हाइजीनिक रूप से बिक्री कर सकेंगे जिससे. इन्हें अधिक लाभ होगा. इन्हें आजीविका का एक अतिरिक्त साधन उपलब्ध होगा. जिसके फल स्वरुप इनके आमदनी में अभिवृद्धि होगी मत्स्य उपभोक्ताओं को ताजी सुरक्षित एवं उचित मूल्य पर मछली उपलब्ध हो सकेगा.

जिले में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के मछुओं /मत्स्य विक्रेताओं /मत्स्य वेंडर जो सड़क के किनारे,चौक चौराहा, हाट बाजार आदि जगहों पर मत्स्य विपणन का कार्य करते हैं उन्हें चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा. इस योजना के तहत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन में प्रयुक्त सामग्री जैसे फेंका जाल, गिल नेट, हांडी, तराजू इंसुलेटेड आइस बॉक्स को किट के रूप में पैकेज तैयार की गई. इसमें शत प्रतिशत अनुदान दिया जाता है. जबकि थ्री व्हीलर वाहन पर 50% का अनुदान देय है. इस अवसर पर सुमन कुमार उप मत्स्य निदेशक सारण परिक्षेत्र, प्रदीप कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी, कृष्ण कुमार, डॉ आलोक कुमार के अलावा अमृता रंजन, राजू कुमार, चंचला, आस्था मिश्रा, नरेंद्र कुमार, अख्तर हुसैन, मत्स्य विकास पदाधिकारी, अंकित कुमार मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, अशोक कुमार प्रधान लिपिक उपस्थित थे.

![]()

