महर्षि गौतम स्थान को राम सर्किट से जोड़ने एवं पर्यटक स्थल बनाने की उठी मांग ; जलभरी के साथ 11 कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ

महर्षि गौतम स्थान को राम सर्किट से जोड़ने एवं पर्यटक स्थल बनाने की उठी मांग ; जलभरी के साथ 11 कुण्डीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के रिविलगंज प्रखंड स्थित गौतम स्थान अहिल्या उद्धार परिसर में 11 कुण्डीय यज्ञ जलभरी शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ. नौ दिवसीय यज्ञ 23 मई से 31 मई तक चलेगा. हजारों हजार महिला पुरुषों ने जलभरी कर कलश लेकर गौतम स्थान से रिविल गंज बाजार होते हुए यज्ञ मंडप स्थल पहुंचे. कलश-यात्रा के दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव के नारों से पूरा रिवीलगंज गुंजायमान हो गया. श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से पुरा शहर भक्तिमय हो गया. इस अवसर यज्ञाधीश स्वामी परमेश्वराचार्य ने सनातन संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ की महिमा बताई. वहीं अरुण पुरोहित धर्म प्रचारक ने कहा अति प्राचीन अहिल्या उद्धार गौतम ऋषि का आश्रम को राम सर्किट से जोड़ने एवं पर्यटक स्थल बनाने कि मांग जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार से किया गया है. इस सांस्कृतिक धरोहर को बचाने की आवश्यकता है.

Add

आज न्याय शास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम का यह स्थान उपेक्षित है. यहां त्रेता में राम के चरण धूल से माता अहिल्या का उद्धार हुआ था. यहां भगवान राम के चरण आज भी आस्था के साथ पूजी जाती है. इसके साथ ही भगवान हनुमान का ननिहाल होने से इस जगह की विशेष महानता है. इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द और सनातन एकता मजबूत होती है. पुरूषोत्तम मास में प्रवचन एवं कथा सुनने से, दान पुण्य करने से हजार गुना ज्यादा पुण्य मिलता है. समस्त सारण वासियों से आग्रह है कि वह यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर गौतम स्थान के उत्थान के लिए आगे आएं. नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू यादव, धर्मेंद्र सिंह मुन्ना, सभी वार्ड पार्षद सहित सैकड़ो गणमान्य लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में रात दिन मेहनत कर रहे हैं. यज्ञ में छपरा से काफी संख्या में लोगों की पहुंचने की आशा है इसलिए व्यापक प्रबंध किया गया है.

Loading

71
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़