थाना को मैनेज करता था ड्राइवर ; निगरानी ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, थानेदार फरार

थाना को मैनेज करता था ड्राइवर ; निगरानी ने घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, थानेदार फरार

JAMUI DESK –  बिहार के जमुई में निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई सामने आई है, जहां झाझा थाना का चालक सिपाही घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी मौके से फरार हो गया हैं. टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार अवैध बालू उठाव और परिवहन के नाम पर ट्रैक्टर चालकों एवं बालू कारोबारियों से प्रतिदिन हजारों रुपये की अवैध वसूली की जाती थी. इसी के आधार पर झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के मौके से फरार होने की चर्चा ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. निगरानी विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है और अवैध वसूली में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है. निगारानी की गिरफ्त में आए झाझा थाना के सरकारी चालक ने पूछताछ में बताया कि पैसा उनका नहीं बल्कि झाझा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह का है. अब निगरानी की टीम थाना प्रभारी के खोज में लगी है.

Add
जल्द ही थाना प्रभारी को भी पुछताछ के लिए निगरानी की टीम अपने गिरफ्त में ले सकती है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू माफिया से रोजाना 20,000 रूपये घूस मांगी जा रही थी, लेकिन वह 12,000 देने के लिए तैयार हुआ था. यहीं से जानकारी लीक हुई और खबर खबर निगरानी तक पहुंची. जिसके बाद निगरानी ने धर-पकड़ के लिए जाल बिछाया लेकिन थाने का चालक जिसके जरिए पैसे की उगाही होती थी उसने भागने का प्रयास किया. भागने का प्रयास कर रहे चालक को निगरानी टीम ने पकड़ लिया, लेकिन इसी बीच थाना प्रभारी निकल गए. अब निगरानी झाझा थाना प्रभारी लाल बहादुर सिंह को खोज रही है. इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते 25 मई को परिवादी उमेश यादव के द्वारा विषेश निगरानी पटना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि झाझा थाना के चालक के द्वारा बालू लेकर ट्रेक्टर चलाने पर पैसे की मांग की जाती है. इसी के आधार पर कार्रवाई की गई है,”जब निगरानी की टीम ने छापेमारी की तो परिवादी से 12,000 रूपया नगद लेते हुऐ झाझा थाना चालक सिपाही जितेंद्र कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़