जंक्शन पर यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

जंक्शन पर यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  छपरा जंक्शन पर यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को आरपीएफ व सीआईबी ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर आरपीएफ सीआईबी व सीपीडीएस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई. टीम ने प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोर के समीप छापेमारी कर आरोपी को दबोचा. गिरफ्तार युवक नगर थाना क्षेत्र के योगिनिया कोठी, म्युनिसिपलटी चौक निवासी राकेश कुमार बताया जाता है. सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि राकेश कुमार काफी समय से छपरा जंक्शन तथा छपरा कचहरी स्टेशन पर सक्रिय था और खासकर रात में सो रहे यात्रियों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन चोरी कर लेता था.

Add

वही आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने निगरानी बढ़ाई, जिसके बाद आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 28 हजार रुपये आंकी गई है.वही फिलहाल आरपीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है. वहीं, आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़