
GOPALGAN DESK – गोपालगंज जिला में बहन से प्यार की जानकारी के बाद भाई ने पड़ोसी अनीश को खूब समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था. जिसके बाद उसने मौका मिलते ही उसके ऊपर चाकू से वार कर उसे चाकू से गोद डाला और हत्या कर घर से 6 किलोमीटर दूर ले जाकर शव को फेंक दिया. हालांकि घटना के 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया. उसके द्वारा जुर्म को कबूल भी कर लिया गया. इस संबंध में आरोपी दीपक ने बताया कि उसकी बहन ग्रेजुएशन कर रही है. कॉलेज आने-जाने वक्त पड़ोस के रहने वाले अनीश की उससे मुलाकात हुई. अनीश दोस्तों के साथ पूरे दिन सड़कों पर घूमता रहता था. इसकी वजह से मेरे घरवाले उसे पसंद नहीं करते थे. लगातार 3 महीने तक पीछा करने के बाद मेरी बहन ने उससे बात शुरू की. दोनों ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट एक दूसरे से शेयर किया. 2024 से दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत हो रही थी. धीरे-धीरे ये बातचीत प्यार में बदल गई. फिर उसकी बहन ट्यूशन और कोचिंग के बहाने अक्सर उससे मिलने जाया करती थी. वर्ष 2025 के दिसंबर में एक दिन मैंने उसे अनिश और अपनी बहन को सड़क पर मिलते हुए देखा था. उस दौरान मैंने दोनों को समझाया कि ये सब बंद कर दो. दोनों के बीच कुछ नहीं हो सकता है.

इस दौरान मेरी बहन डर गई. वो मेरे साथ बाइक पर बैठकर घर आ गई. उसके बाद भी मैंने उसे घर पर अच्छे से समझाया कि वो तुम्हारे लायक लडका नहीं है. तुम पढ़ी-लिखी हो जबकि वह सड़कों पर घूमते रहता है. मेरी बहन मान भी गई. 3-4 दिन तक मैं उसे कॉलेज तक छोड़ने गया, लेकिन अनिश मुझे कहीं नहीं दिखा. फिर मेरी बहन अकेले कॉलेज जाने लगी. कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन 20 दिन बाद फिर से मुझे जानकारी मिली कि वो अनिश से मिल रही है. जिसके बाद मैंने सोचा एक बार अनिश से अच्छे से बात किया जाए. उसे बहन से दूर रहने के लिए बोलेंगे. मैंने 2026 के जनवरी में उसे समझाया कि मेरी बहन से दूर हो जाओ. वो तुमसे बहुत ज्यादा अच्छी है. उसको अपने जाल में मत फंसाओ. इसपर उसने कहा, हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. तुम हमारे प्यार के बीच में मत आओ. तुम मेरे दोस्त हो दोस्त की तरह रहो. अगर ज्यादा जिद्द की तो उसे भगाकर मंदिर में उससे शादी कर लेंगे. ये बात सुनते ही मैं हैरान हो गया. मैं डर गया कि मेरे घरवालों की इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी. इसकी वजह से मैंने अनिश के हत्या की साजिश रची. मैंने सोचा अनिश से अच्छी दोस्ती कर उसकी हत्या कर दूंगा.

7 जून को घोंपा सात चाकू
घटना वाले दिन रविवार शाम (7 जून) को मैं बाइक लेकर उसके घर पर गया. मैंने अनीश को पुकारा और घूमने के बहाने अपने साथ लेकर चले गए. जिसके बाद घर से करीब 6KM दूर उसे खेत की तरफ ले गया. वहां धमकी दी कि मेरी बहन को छोड़ दो वरना जान से मार दूंगा. इसके बाद अनीश उसके साथ मारपीट करने लगा. तब उसने पॉकेट से चाकू निकाल कर प्लान के तहत उसके ऊपर चाकू से सात वार कर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी.

![]()

