
CHHAPRA DESK – सारण जिला अंतर्गत बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने सारण भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह सहित चार बंद घरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य सामान की चोरी कर ली. इस घटना की जानकारी आज तब हुई जब ग्रामीणों ने घरों के टूटे ताले और बिखरे सामान देखे. तब इसकी सूचना घर वालों को तथा पुलिस को दी गई. बताया जाता है कि जिन चार घरों में चोरी हुई, उनके परिवार के सदस्य घर बंद कर छपरा और दिल्ली में रह रहे थे. चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया है. सबसे अधिक नुकसान भाजपा जिला अध्यक्ष के घर में हुआ है, जहां से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की बात सामने आ रही है.

छपरा जंक्शन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन और ट्रेन के उद्घाटन को लेकर सीएम सह बीजेपी नेता सम्राट चौधरी भी छपरा आने वाले हैं. जिसकी तैयारी में भाजपा नेता जिला अध्यक्ष लगे हुए हैं. इधर चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया है. वहीं गांव के रत्नेश सिंह, सुनील सिंह तथा अरुण सिंह के घर को चोरों भी ने निशाना बना कर लाखों के सामान की चोरी की है. घटना की सूचना मिलने पर बनियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. जांच के क्रम में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

![]()

