यहां शहर के बीचोंबीच बह रही नगर निगम के विकास की गंगा ; गर्मी का एहसास हो रहा कम

यहां शहर के बीचोंबीच बह रही नगर निगम के विकास की गंगा ; गर्मी का एहसास हो रहा कम

CHHAPRA DESK –  नगर निगम के विकास की गंगा छपरा शहर में खूब बह रही है. ऐसा हमने सुना है. कुछ लोग तारीफ में कसीदा भी पढ़ रहे हैं. गली, नाली और सड़कों का विकास हो रहा है. मोहल्लों के इस विकास की गंगा का आपको हालिया दृश्य दिखलाते हैं. इस दृश्य को दिखाने के लिए सबसे पहले हम आपको ले चलते हैं शहर के मध्य भगवान बाजार चौक के समीप स्थित एसबीआई बैंक गली. इस मोहल्ले में बैंक ही नहीं नर्सिंग होम भी है. कई संभ्रांत लोग बसे हुए हैं. लेकिन, किसी के पास टाइम नहीं है, ना समय खर्च करने के लिए और ना ही पैसा. कभी छोटे-मोटे प्रयास हुए लेकिन सब पर पानी गिर गया और आलम यह है कि छपरा नगर निगम के विकास की यहां उल्टी ही गंगा बह रही है.

इस मोहल्ले के सड़क पर सालोभर 6 से 10 इंच का पानी जमा रहता है. बरसात में तो आप इस मोहल्ले में पैदल प्रवेश तो नहीं ही कर सकते हैं. बजबजाते गंदा पानी, इस मोहल्ले की पहचान सी बन गई है. इसके एक गली में स्थानीय लोगों के द्वारा अपने खर्चे पर नाले का निर्माण कर सड़क ऊंचा कराया गया है. बाकी, इसमें गली की स्थिति कितनी नारकीय है यह आप इस फोटो वीडियो में देख ही रहे हैं. यह तस्वीर नगर निगम के कार्यशैली पर एक प्रश्न चिन्ह है और मोहल्ले वासियों के धैर्य की परीक्षा भी.

Loading

71
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़