भिखारी ठाकुर लिखित ‘बेटी बियोग’ के सशक्त मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

भिखारी ठाकुर लिखित ‘बेटी बियोग’ के सशक्त मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

PATNA DESK – डिसेबल स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर अकादमी के तत्वावधान में प्रसिद्ध लोकनाटक सम्राट भिखारी ठाकुर लिखित एवं राकेश कुमार द्वारा निर्देशित चर्चित नाटक “बेटी वियोग “का सफल एवं प्रभावशाली नाट्य मंचन कन्या मध्य विद्यालय, अमला टोला, चितकोहरा, पटना में किया गया. नाटक ने समाज में बेटियों की स्थिति, पारिवारिक संवेदनाओं, सामाजिक कुरीतियों एवं मानवीय रिश्तों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया. कलाकारों के जीवंत अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया. पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शक मंत्रमुग्ध होकर नाटक का आनंद लेते रहे. नाटक ने बेटियों के सम्मान, शिक्षा अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रभावशाली संदेश दिया.
इस नाटक में सुनीता कुमारी, निष्ठा नंदिनी, धीरज कुमार, रोहित कुमार, राजेश कुमार, आदिया राज एवं अंजू कुमारी ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की.

Add

मंच के पीछे रामकरण एवं निरंजन कुमार ने सभी व्यवस्था का सफलतापूर्वक दायित्व निभाया. वहीं संगीत डब्लू बाबा द्वारा किया गया, जिसने नाटक को और अधिक प्रभावशाली एवं भावपूर्ण बना दिया. कार्यक्रम का संचालन एवं मंच संचालन विक्की कुमारी ने अत्यंत गरिमापूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से अन्य कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाए रखा. नाटक के निर्देशक राकेश कुमार ने अंत में कहा कि भिखारी ठाकुर महामानव की ये रचनाएं आज भी सामाजिक प्रासंगिक हैं. उन्होंने बताया कि “बेटी वियोग” केवल एक नाटक नहीं, आत्ममंथन करने और बेटियों के सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश देने वाली एक सशक्त सांस्कृतिक प्रस्तुति है. कार्यक्रम के अंत में सभी स्कूल के शिक्षकों, छात्रों, कलाकारों, सहयोगियों, दर्शकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के आभार व्यक्त किया गया.

Loading

79
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़