आपसी झगड़े में पति-पत्नी दोनों तीन मंजिला घर की मकान से कूदे ; इंजीनियर पति की मौत, पत्नी उपचाररत

आपसी झगड़े में पति-पत्नी दोनों तीन मंजिला घर की मकान से कूदे ; इंजीनियर पति की मौत, पत्नी उपचाररत

 

CHHAPRA DESK –     छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत अलियर स्टैंड के समीप स्थित एक घर के तीन मंजिला मकान की छत से पति-पत्नी दोनों नीचे छलांग लगा दिए. जिसके कारण पति की मौत मौके पर हो गई. वहीं पत्नी गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में उपचारत है. मृत युवक जिले के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा गांव निवासी पिंटू सिंह बताया गया है. जो कि इंजीनियर बताया जा रहा है. सूत्रों की मैंने तो वह छपरा शहर स्थित डबल डेकर पुल निर्माण कार्य में भी लगा हुआ था. जबकि उसकी पत्नी भेल्दी थाना क्षेत्र के नाहरपुर निवासी प्रिया सिंह बताई गई है. जिसका उपचार फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच प्रायः झगड़ा हुआ करता था और दोनों शहर के अलियर स्टैंड के समीप किराए के मकान में रहते थे.

Add

 

आज रात्रि पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों छत से चलांग लगा दिए. जिसमें पति का सिर छज्जे से टकराया और नीचे झाड़ी में गिरने के बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि कूदने के क्रम में पत्नी सीधे झाड़ी में गिरी, जिसके कारण उसका एक पैर टूटा है. जिसका उपचार जारी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने दोनों को घर के पीछे झाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. वहीं इस घटना की सूचना उनके घर वालों को दी गई है. समाचार प्रेषण तक उनके परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके हैं.

तीन वर्ष का है बेटा है अनजान

प्रिया सिंह और पिंटू सिंह दोनों की शादी करीब 4 वर्ष पूर्व धूमधाम से हुई थी. जिसके बाद उन्हें एक बेटा हुआ लेकिन दोनों के बीच अनबन जारी रहा और पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई थी. जबकि पति छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत आलियर स्टैंड के समीप किराए के मकान में रहता था. कुछ माह पहले पत्नी उसके पास आई थी और दोनों साथ रहते थे. लेकिन, उनके बीच अनबन और झगड़ा हुआ करता था. पत्नी का आरोप है कि वह उसका पति शराब पीता था. वहीं सूत्रों की माने तो जमीन नाम लिखवाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ करते थे और आज झगड़ा इस कदर बढ़ा की पति-पत्नी दोनों अपना आपा खो दिए और एक-एक कर दोनों ने छत से चलांग लगा दिया. समाचार प्रेषण तक पुलिस परिवार वालों को सूचना देने के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़