आपसी विवाद में महिला के शरीर पर गर्म दूध फेंका ; झुलसने से गंभीर

आपसी विवाद में महिला के शरीर पर गर्म दूध फेंका ; झुलसने से गंभीर

CHHAPRA DESK – सारण जिले के सहजीतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ गांव में आपसी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हुई कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई. उस दौरान एक महिला के शरीर पर गर्म दूध फेंक दिया, जिसके कारण वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई. वही एक महिला का सिर फट गया. जिसके बाद दोनों महिला को बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झुलसी हुई महिला को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल उस महिला का उपचार चल रहा है. झुलसी महिला सहजीतपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव गांव निवासी विकास कुमार की 28 वर्षीय पत्नी मेघा कुमारी बताई गई है.

Add

वहीं घायल महिला उसकी ननद रामजतन प्रसाद की 34 वर्षीय पत्नी संध्या देवी बताई गई है. घटना के संबंध में सदर अस्पताल में झुलसी महिला ने बताया कि उनके परिवार और पाटीदारों के बीच पूर्व के विवाद को लेकर विवाद चल रहा है. उसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी. उसी दौरान विवाद बढ़ गया और पट्टीदारों में से एक व्यक्ति घर से उबलता हुआ दूध लेकर आया और गुस्से में उसके ऊपर फेंक दिया. अचानक गर्म दूध पड़ने से वह झुलस गईं.


घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. इस मामले में झुलसी महिला के पति के बयान पर पट्टीदारों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

 

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़