अलग-अलग अगलगी की घटनाओं में लाखों की क्ष’ति ; शादी समारोह की खुशी में पड़ गया खलल

अलग-अलग अगलगी की घटनाओं में लाखों की क्ष’ति ; शादी समारोह की खुशी में पड़ गया खलल

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक-डुमरसन मुख्य पथ एनएच- 227ए रामजानकी पथ पर मशरक के चैनपुर गांव अवस्थित पावर ग्रिड परिसर और चंवर में लगीं आग देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया. उक्त अग्निकांड का रूप देख हड़कंप मच गया था. आनन फानन में ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से अधिकारियों कर्मचारियों को सूचना दी. भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही चार प्रखंड पानापुर, इसुआपुर, मशरक और तरैया थाना के अलावे मढौरा अनुमंडल मुख्यालय से फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचे एवं काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया. तब जाकर आम लोगों ने राहत की सांस ली.

वहीं जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर के वार्ड संख्या 12 के एक घर में अचानक देर शाम आग लग गई. मिर्जापुर के अरुण सिंह के घर में यह आग लगी. उस दौरान शादी के लिए रखे गए 3 लाख रुपये नकद समेत लगभग 30 लाख से अधिक के जेवर तथा अन्य सामान जलकर राख हो गये. घर में आग लगते ही वहां चीख-पुकार मच गई. तेज हवा के झोंकों के बीच आग पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. जिसके बाद वहां ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई. लोग मिट्टी पानी फेंक कर किसी तरह आग बुझाने का प्रयास करने लगे. आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग तथा स्थानीय प्रशासन को दी गई.

सूचना मिलते ही वहां मौके पर दमकल पहुंच गया। देर रात तक आग बुझाने का सिलसिला जारी रहा. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया. वहीं गृह स्वामी ने बताया कि इस आगलगी की घटना में 3 लाख रुपय नकद समेत शादी में देने वाले कई थान गहने भी जलकर राख हो गए. जिसके अलावे टीवी, फ्रिज, पंखा, पलंग, कुर्सी, टेबल के अलावे ट्रॉली भी भी जल कर राख हो गए. गृह स्वामी का कहना था कि इसके अलावा चावल गेहूं तथा अन्य खाने का सामान भी पूरी तरह जल गए. इस घटना के बाद महिलाओं का रो-रो कर हाल बेहाल है. आसपास के लोगों का कहना है कि आग लगी कि इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है.

आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. सारण जिले के मशरक-डुमरसन मुख्य पथ एनएच- 227ए रामजानकी पथ पर मशरक के चैनपुर गांव अवस्थित पावर ग्रिड परिसर और चंवर में लगीं आग देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया. उक्त अग्निकांड का रूप देख हड़कंप मच गया था. आनन फानन में ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से अधिकारियों कर्मचारियों को सूचना दी. भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही चार प्रखंड पानापुर, इसुआपुर, मशरक और तरैया थाना के अलावे मढौरा अनुमंडल मुख्यालय से फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचे एवं काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया. तब जाकर आम लोगों ने राहत की सांस ली.

Loading

56
E-paper