अलग-अलग हा’दसों में तीन व्यक्ति की गई जा’न ; परिवार वालों में मा’तम

अलग-अलग हा’दसों में तीन व्यक्ति की गई जा’न ; परिवार वालों में मा’तम

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन व्यक्ति की मौत हुई है. पहली घटना जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सढ़वारा गांव स्थित मुख्य मार्ग पर घटी, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. मृतक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के सढवारा गांव निवासी त्रिलोकी प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार के रूप में की गई है. सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया.

वहीं दूसरी घटना में मढौरा थाना अंतर्गत टेहटी गांव में बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत उपचार के दौरान हुई है. मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी गांव निवासी चांदी राय के 72 वर्षीय पुत्र केदार राय के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया कि वह संध्या में घर पैदल लौट रहे थे. उसी बीच किसी बाइक वाले ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए और आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया.

वहीं तीसरी घटना में एक युवक की मौत नदी में डूबने से हुई है. घटना सिमरिया गांव स्थित नदी घाट की है, जहां नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हुई है. मृत युवक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी विष्णु महतो के 35 वर्षीय पुत्र शशि कुमार कुशवाहा के रूप में की गई है. वह स्नान करने के लिए नदी तट पर गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर उसकी मौत हुई है.

वहीं पुलिस ने रोहन कुमार एवं शशि कुमार कुशवाहा के शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. जबकि केदार राय की उपचार के दौरान रात्रि में हुई है. जिसके कारण उसका शव अगले दिन पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर सुरक्षित रखा गया है.

Loading

56
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़