
CHHAPRA DESK – सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हुई है, जहां एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जिले के छपरा–सिवान रेलखंड पर मालगाड़ी से कटकर एक वृद्ध की मौत हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाबा महेंद्रनाथ हाल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. वही शव की पहचान को लेकर आसपास के गांव में पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है. समाचार प्रेषण तक शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया की जा रही है. जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा.

जबकि, दूसरी घटना शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां, डूबने से तीस वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है. मृत युवक की पहचान के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. घटना बीती रात्रि की बतलाई गई है. आज सुबह शव को तालाब से बरामद किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-धोना लग गया. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

![]()

