
CHHAPRA DESK – सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हुई है. महिला की मौत जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है. वही करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हुई है. जिले के खैरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत ओल्हनपुर गांव निवासी विक्रमा महतो की 52 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.
जबकि,

दूसरी घटना में दाउदपुर थाना अंतर्गत सरखेलपार भटवलिया चंवर में करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हुई है. मृत वृद्ध की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपार गांव निवासी अकलू यादव के 64 वर्षीय पुत्र दुर्गा यादव के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह खेत की तरफ गए थे, जहां चंवर में टूट कर गिरे बिजली तार के संपर्क में आने से अचेत हो गए और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत रास्ते में हुई है. इस सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. वही मौत के सही कारणों की जानकारी को लेकर जांच जारी है. अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है. जिससे स्पष्ट होगा की मौत का कारण क्या है.

![]()

