
CHHAPRA DESK – अलग-अलग हादसों में तीन व्यक्ति की मौत हुई है. दो व्यक्ति की मौत जहां सारण में हुई है, वही सारण के एक व्यक्ति की मौत यूपी के गाजीपुर में हुई है. जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो के बिजली पोल में टकराने से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हुई है. मृत व्यक्ति की पहचान पश्चिम चंपारण जिला के सदर थाना अंतर्गत भवानीपुर जमुनिया गांव निवासी राम तपस्या महतो के 75 वर्षीय पुत्र जवाहरलाल महतो के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोलेरो से वे लोग जा रहे थे. उसी बीच रसूलपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर एक बिजली पोल से टकरा गई. जिसके कारण इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवाहर लाल महतो की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शल को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सौंप दिया है.

जबकि दूसरी घटना में जिला के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के बड़हिया टोला गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की यूपी के गाजीपुर में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई है. मृतक की पहचान बड़हिया टोला गांव निवासी स्व शुभ नारायण ओझा के 65 वर्षीय पुत्र रमाकांत ओझा के रूप में हुई है. इस मामले में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक ओझा उर्फ धोती बाबा ने बताया कि वे गठिया की दवा लेने के लिए यूपी के गाजीपुर गये थे. वहीं पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई. मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम छा गया. मृत सेवानिवृत्त शिक्षक को दो पुत्र हैं.

जबकि, तीसरी घटना में एक युवक के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया है. मृत युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार गांव निवासी बांकेलाल प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बताया गया है. बताया जा रहा है कि और साथ में जाकर उसके द्वारा अपने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर खुदकुशी किया गया है. कमरे में उसे फंदे पर लटकते पाकर घर वालों में कोहराम मच गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करिने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

![]()

