
CHHAPRA DESK – सारण जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में होली से एक दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक शिक्षक सह विद्यालय संचालक समेत तीन व्यक्ति की मौत हुई है. इस घटना के बाद घर में रोना-पीटना लगा हुआ है. वहीं होली का उत्साह और तैयारी अब घर में मातमी सन्नाटा में बदल गया है. जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत आइटीबीपी कैंप के सामने बीती रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में शिक्षक सह विद्यालय संचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना की जानकारी परिवार वालों को आज सुबह तब लगी जब ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना उन्हें दी. इस घटना के बाद परिवार वाले और ग्रामीण आक्रोशित हो गए. जिसके कारण सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और आईटीबीपी कैंप के जवानों के द्वारा बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया.

मृत व्यक्ति जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठेया गांव निवासी विकास सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अमित प्रकाश सिंह बताए गए हैं. इस घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए यानी की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं इस घटना को लेकर परिवार वालों और ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिला. परिवार वालों का कहना है कि अगर आइटीबीपी कैंप के बाहर ड्यूटी करने वाले जवान घायल को रात में ही अगर अस्पताल पहुंचा देते तो उसकी जान बच सकती थी.

वहीं, दूसरी घटना में मांझी थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृत व्यक्ति जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया गांव निवासी स्वर्गीय शिवजी साह के 75 वर्षीय पुत्र नागेंद्र साह बताए गए हैं. घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह बाजार से लौट रहे थे. तभी घर के समीप ही तेज गति से जा रहे बाइक वाले ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके बाद वह लोग उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उनकी मौत हो चुकी है. जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है.

वहीं, तीसरी घटना में जिले के कोपा थाना अंतर्गत सम्हौता-चतरा मुख्य मार्ग पर हुई, जहां सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के कोपा थाना क्षेत्र के चतरा पश्चिम टोला निवासी अमर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार सिंह के रूप में की गई. इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि सम्हौता-चतरा मार्ग स्थित ईंट भट्टा के सामने किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. इस घटना के बाद परिवार में होली की तैयारी मातम में बदल गई.

![]()

