
CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आज हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक शिक्षक समेत तीन व्यक्ति की मौत हुई है. पहली घटना जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां छपरा-पटना मुख्य सड़क पर दफ्तरपुर पेट्रोल पंप के समीप मारुति कार के धक्के से बाइक सवार 77 वर्षीय वृद्ध की मौत इलाज के दौरान हो गई. मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक थे. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मेहरौली गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक भरत प्रसाद सिंह अपने शिक्षक पुत्र रिंकू कुमार सिंह के साथ बीती रात्रि को छपरा जा रहे थे. तभी अनियंत्रित मारुति उनके बाइक में धक्का मार दिया. जहां स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान की आज सुबह मौत हुई है.

जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और मारुति को जब्त कर थाने ले आई. दुर्घटना के बाद मारुति सवार अपनी गाड़ी छोड़ फरार हो गया है. जबकि दूसरी घटना जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र से सामने यह जहां स्थानीय थानांतर्गत धेनुकी बाजार के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है. मृत युवक की पहचान जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के कोचवारा गांव निवासी जयप्रकाश राय के 20 वर्षीय पुत्र सुदामा कुमार के रूप में की गई. उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर-परिवार में रोना-पीटना लग गया. वही, स्थानीय थाना पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

जबकि, तीसरी घटना जिले के सहजीतपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में स्थानीय निवासी रियाजुद्दीन अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र रमजान अंसारी की मौत हुई है. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के क्रम में उनकी मौत हुई है.

![]()

