अमनौर में सड़क दुर्घटना में गंभीर वृद्ध की उपचार के दौरान मौत ; लगा रोना-धोना

अमनौर में सड़क दुर्घटना में गंभीर वृद्ध की उपचार के दौरान मौत ; लगा रोना-धोना

CHHAPRA DESK –  सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत उपचार के दौरान आज हो गई, जिसके बाद परिवार में रोना-धोना लग गया. मृत वृद्ध की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के अभिमान गांव निवासी 61 वर्षीय रामेश्वर राय के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बीते शनिवार की संध्या साइकिल से अमनौर बाजार से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से तेज गतिसे आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें ठोकर मार दी. जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं चालक वाहन लेकर भाग निकला. वहीं आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत कुमार सिंह ने पुलिस को सूचित कर उन्हें सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

Add

घायल वृद्ध व्यक्ति का एक पैर टूट गया था और सिर में गंभीर चोट आई हुई थी. घटना से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त था. पटना में उपचार के दौरान आज मौत हुई है. देर संध्या गांव में इनके शव पहुचते ही कोहराम मच गया. वह दो भाई में बड़े थे. उनकी दोनो बेटी की शादी हो चुकी है. पत्नी व भाई भतीजा के साथ घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते थे. उनके मौत से पत्नी कुष्मी देवी का रो-रो कर हाल-बेहाल है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्कॉर्पियो के चालक की तलाश की जा रही है.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़