
CHHAPRA DESK – अनियंत्रित चार पहिया वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत उपचार के दौरान हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. परिवार वाले शव लेकर गांव पहुंचे, जहां स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां मृत व्यक्ति की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवनंदन राय के 71 वर्षीय पुत्र राम लोचन राय के रूप में की गई. घटना बीते होली के दिन की बताई गई है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि होली के दिन वह गांव से घर लौट रहे थे, तभी गांव कै ही रवि राय ने तेज गति से कार चलाते हुए उन्हें धक्का मार दिया.

जिसके बाद गंभीर स्थिति में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया था. आज उपचार के क्रम में उनकी मौत हुई है. चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद जहां परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं इसुआपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस संबंध में कार चालक रवि राय के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी की दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

![]()

