अनियंत्रित टोटो ने एक बच्ची को रौं’दा ; मौ’त के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टोटो में लगा दी आ’ग ; दूसरी दु’र्घटना में वृद्ध की गई जा’न

अनियंत्रित टोटो ने एक बच्ची को रौं’दा ; मौ’त के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टोटो में लगा दी आ’ग ; दूसरी दु’र्घटना में वृद्ध की गई जा’न

CHHAPRA DESK- सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में जहां एक बच्ची की मौत हुई है, वही देर संध्या एक वृद्ध की भी सड़क दुर्घटनाएं मौत हुई है. थाना क्षेत्र के अमनौर -भेल्दी मुख्य मार्ग एसएच -104 स्थित बांदे गांव के समीप अनियंत्रित टोटो के ठोकर से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने टोटो को सड़क के बीच रख आग के हवाले कर दिया. जिससे घण्टो सड़क का आवागमन बाधित रहा. मृत बच्ची भेल्दी थाना क्षेत्र के बांदे गांव निवासी ताहिर हुसैन के छोटी पुत्री नाजिया खातून बताई जाती है.

 

वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी. बच्ची की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया. इस घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि नाजिया के पिता वाहन रिपेरिंग का काम करते है. वह बच्ची अपने पिता से पैसा लेकर बगल के दुकान से बिस्किट खरीद के लौट रही थी. तभी भेल्दी की तरफ से तेज गति में आ रही टोटो ने बच्ची को ठोकर मार कुचल दिया. जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

जिसके बाद आनन-फानन में लोगों के द्वारा उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गया. वहीं दूसरी घटना में देर संध्या पहर छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर रायपुरा के समीप तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई. मृतक जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के महरूआ गांव निवासी 65 वर्षीय दारोगा साह बताया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध दारोगा साह मंगलवार की देर शाम अपने घर से साइकिल से रायपुरा बाजार पर आ रहे थे. तभी रायपुरा कोल्ड स्टोरेज के समीप एक वाहन ने उनकी साइकिल में ठोकर मार फरार हो गया. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए गड़खा सीएचसी मेें लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है.

Loading

74
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़