अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत ; पुत्र गंभीर स्थिति में रेफर

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत ; पुत्र गंभीर स्थिति में रेफर

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर पुल के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौत मौके पर हो गई. वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया है. मृत युवक की पहचान शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार, भरतमिलाप चौक मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामेश्वर राय के 35 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार राय के रूप में की गई है. दुर्घटना के बाद रंजन अचेत है. उसके पॉकेट से मिले मोबाइल के आधार पर पहचान की गई है.

मृत महिला उसकी मां देवंती देवी बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में रोना-पीटना लग गया. इस घटना के संबंध में रंजन के परिवार वालों ने बताया कि वह रिविलगंज अपने ननिहाल में जमीन खरीदे हुए था, जहां घर का निर्माण कार्य चल रहा है. आज वह अपनी मां के साथ निर्माणाधीन मकान को देखने गया था, वहां से देर संध्या वापस लौट रहा था. उसी बीच ब्रह्मपुर पुल के समीप छपरा से सिवान जा रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसके मां की मौत घटना स्थल पर हो गई .वहीं रंजन की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़