सेंटरिंग खोलने के दौरान छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत ; मचा कोहराम

सेंटरिंग खोलने के दौरान छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत ; मचा कोहराम

CHHAPRA DESK –     सारण जिले के मशरक थाना अंतर्गत गंगौली गांव में मकान की छत का सेंटरिंग खोलने के दौरान एक राजमिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई. मृत राजमिस्त्री इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी योगेंद्र राय का 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार यादव बताया गया है. हालांकि गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा,

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद पूरे घर परिवार में रोना-पीटना लगा हुआ है. बताया जाता है कि गंगौली गांव निवासी रफीक अंसारी के मकान की छत की सेंटरिंग का कार्य चल रहा था, उसी दौरान काम करते समय संतुलन बिगड़ने से संजय राय छत से नीचे गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी सुनैना देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.

Loading

79
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़