अंजलि मर्डर मिस्ट्री मामले में रेल एसपी ने मेडिकल बोर्ड एवं पीड़ित परिवार से ली जानकारी ; अब होगा खुलासा

अंजलि मर्डर मिस्ट्री मामले में रेल एसपी ने मेडिकल बोर्ड एवं पीड़ित परिवार से ली जानकारी ; अब होगा खुलासा

CHHAPRA DESK – अंजलि मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने को लेकर रेल एसपी वीणा कुमारी आज जीआरपी थाना छपरा पहुंचीं, जहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया. उस दौरान रेल एसपी ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की और सभी मामलों में अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कांड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. वहीं निरीक्षण के क्रम में रेल एसपी ने विशेष रूप से चर्चित अंजलि हत्याकांड की प्रगति की जानकारी ली. इस मामले में हो रही कार्रवाई एवं अनुसंधान को लेकर उन्होंने डीएसपी मोहम्मद शाहकार खा, जीआरपी इंस्पेक्टर बीपी आलोक तथा जीआरपी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी से विस्तार से पूछताछ की.

Add

अधिकारियों ने अब तक की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया. वही इसके साथ ही अंजली हत्याकांड से जुड़े मेडिकल बोर्ड के तीन सदस्यीय चिकित्सक टीम मिसामिल डॉक्टर अश्विनी कुमार सिंह, डॉ विवेक कुमार एवं महिला चिकित्सक डॉक्टर निशा कुमारी से भी रेल एसपी ने बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की. चिकित्सकों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल साक्ष्यों से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई,

ताकि अनुसंधान को और अधिक मजबूत किया जा सके. वही उनके थाना पहुंचने की सूचना पर अंजली के परिजन भी जीआरपी थाना पहुंचे. रेल एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस केस में फरार चल रहे अखिलेश कुमार तथा श्रेया क्लिनिक डायग्नोस्टिक के संचालक व चिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार की गिरफ्तारी की जाएगी.

Loading

71
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़