अंतर जिला गिरोह के तीन शातिर अपराधी दो पिस्तौल, दो देसी कट्टा एवं 12 गोली के साथ गिरफ्तार ; बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे

अंतर जिला गिरोह के तीन शातिर अपराधी दो पिस्तौल, दो देसी कट्टा एवं 12 गोली के साथ गिरफ्तार ; बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनटोलिया पुल के समीप लाइन होटल से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिवान समेत छपरा के कुल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस संदर्भ में सदर डीएसपी डॉ राज किशोर सिंह व मुख्यालय डीएसपी राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की लाइन होटल पर हथियारों के साथ अपराधी एकत्रित हुए है. जिसके बाद सारण एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर एक मुफस्सिल थानाध्यक्ष व एस आई टी टीम गठित की गई. इसके बाद टीम ने उक्त लाइन होटल पर छापेमारी कर तीनों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अपराधियों में सिवान जिले के दुरौंधा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव का मोहम्मद खालिद,सुजीत कुमार मिश्रा व भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मासूम गंज मोहल्ला का बहादुर बहेलिया उर्फ बहादुर है. वहीं उन्होंने बताया कि यह सभी लाइन होटल पर हथियारों के साथ एकत्रित हुए थे, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है. वही पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्टल, दो देसी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल व एक खाली मैगजीन को भी बरामद किया है. वहीं पुलिस फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों के संदर्भ में आपराधिक इतिहास पता लगा रही है.वही सभी से पूछताछ की जा रही है.

बहेलिया का है जमीन की खरीद बिक्री का धंधा तो खालिद व सुजीत पर कई अपराधिक मामले है दर्ज

वहीं उन्होंने बताया कि खालिद व सुजीत पर सिवान के दरौंदा व हुसैन गंज थाने में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है साथ ही बहादुर बहेलिया भी पूर्व में कई कांडों में जेल से छूट कर आया है. जेल से छूटकर आने के बाद बहादुर बहेलिया बिनटोलिया के समीप लाइन होटल खोल कर वही से जमीन की खरीद बिक्री व जमीनों पर दखल का काम अपने गुर्गों के साथ करता है वही अपने पुराने सहयोगियों को भी बुलाते रहता है.

वही जमीन की खरीद बिक्री के आड़ में लाइन होटल पर अपराधियों का जमावड़ा होते रहता था. वहीं पुलिस अब यह पता लग रही है कि फोर लाइन व मुफस्सिल थाना अंतर्गत कहीं कोई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए तो यह लोग एकत्रित नहीं हुए थे. जांच के बाद ही अब आगे की रणनीति तय हो पाएगी. छापेमारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद,सर्वेंद्र कुमार सिन्हा, शिव शंकर कुमार, पीएसआई गुलशन कुमार, अंकित कुमार, साकेत कुमार व सुजीत कुमार शामिल थे.

Loading

56
Crime E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़