
PURNIA DESK – बिहार के पूर्णिया जिला के भवानीपुर बाजार में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार अपराधियों ने उसके घर के दरवाजे पर पहुंच कर गोली मारी है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 50 वर्षीय गोपाल यादुका के रूप में की गई है. जो कि छड़ गिट्टी का व्यवसाय करते थे. गोली लगने के बाद इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं दिनदहाड़े हुई इस हत्या से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने घर पर चढ़कर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल यादुका का काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था. घटना के पीछे भूमि विवाद के अलावा अन्य भी कारण हो सकते हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णिया में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक बाइक पर दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. मृत व्यवसायी सीमेंट,छड़,गिट्टी का कारोबार करते थे. अपराधियों ने व्यवसायी के कनपट्टी में गोली मारी है, जो आरपार हो गई है.

![]()

