ऑर्केस्ट्रा की नर्तकी की संदेहास्पद मौत ; गला दबाकर हत्या या फंदा लगाकर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा ; आर्केस्ट्रा संचालक सहित सभी कर्मी फरार

ऑर्केस्ट्रा की नर्तकी की संदेहास्पद मौत ; गला दबाकर हत्या या फंदा लगाकर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा ; आर्केस्ट्रा संचालक सहित सभी कर्मी फरार

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के जलालपुर थाना क्षेत्र में आकाश ऑर्केस्ट्रा की एक नर्तकी की संदेहास्पद मौत हो गई. इस घटना के बाद ऑर्केस्ट्रा संचालक उसका पति सहित सभी कलाकार फरार हो गए. वहीं मकान मालिक के द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृत नर्तकी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी सूरज चौधरी की 18 वर्षीय पत्नी अंजली चौधरी के रूप में की गई है, जो कि आकाश ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी.

Add

इस मामले में मकान मालिक भूलन साह ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले ‘आकाश’ नामक व्यक्ति ने ऑर्केस्ट्रा की कलाकारों के लिए कमरा किराए पर लिया था. बुधवार को अचानक सभी कलाकार अंजली को लेकर बनियापुर की ओर चले गए. वापस लौटने के बाद वे अंजली का शव कमरे में छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद उनके द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. अब सभी की निगाहें नर्तकी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है. जिससे खुलासा होगा कि मामला गला दबाकर हत्या का है या फंदा लगाकर आत्महत्या का. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़