CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा प्रखंड के नारांव पंचायत के नराव गांव वार्ड नंबर 12 में जब गांव के सभी लोग वोट देने बूथ पर गए थे उसी समय मुंह बांधे आए दो असामाजिक तत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दी और भाग गए. आग लगने से दर्जनों घर जलकर खाक हो गई. उसमें रखे नगद समान अनाज सहित सबकुछ राख हो गया. वही आग बुझाने के क्रम में एक युवक घायल हो गया तथा जलने से एक बकरी की मौत हो गई. अग्नि पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सभी लोग वोट देने गए थे.

कुछ बुजुर्ग, महिलाएं तथा बच्चे घर पर थे. तभी दो लोग मुंह बांधकर आए और सुखल राम के घर में आग लगा दिए देखते ही देखते आग कभी भयावह हो गई. आग को बुझाने के क्रम में अभय कुमार जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलने पर गड़खा सीओ और अवतार नगर थाना से दो अग्नि शमन वाहन मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाया. आग लगने से सुखल राम अमरनाथ राम पुनीत राम शैलेंद्र राम सुरेश राम सुनील राम गणेश राम कामाख्या राम गौरीशंकर राम हरेंद्र राम बिजेश

राम सुरेंद्र राम राजेश राम सुभाष राम की झोपड़ीनुमा घर जल गई तथा उसमें रखे राशन बर्तन कपड़ा भी जलकर खाक हो गई अमरनाथ राम के 30 हजार नगद शैलेंद्र राम के 10 हजार रूपए नगद और आभूषण तथा सुभाष राम के बकरी जल पर राख हो गई. सभी के झोपड़ी जलने से उनके सामने खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है. खान और अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो गई. सीओ द्वारा सभी अग्नि पीड़ितों की सूची बना जल्द मुआवजा देने के कार्य में जुट गई.

![]()

