अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SIWAN DESK – सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला के जीबी नगर थानान्तर्गत अवैध हथियार बरामद कर एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जीबी नगर थाना द्वारा संध्या गश्ती की जा रही थी तभी तरवारा गंडक नहर के तरफ से एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे उपलब्ध बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. जांच एवं तलाशी के क्रम में उसके पास से 01 देसी कट्टा, 02 कारतूस बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी सिवान जिला के जीबी नगर थाना अंतर्गत माधोपुर गांव निवासी स्वर्गीय सिपाही राम का पुत्र दीपक राम बताया गया है.

इस संबंध में जीबी नगर थाना अन्तर्गत धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जीबी नगर, एमएच नगर एवं महाराजगंज थाना सहित अन्य थाना में एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी, तभी आज उसे गिरफ्तार किया गया है. छापामारी टीम में जीबी नगर थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़