अवैध संबंध की बात गांव वालों को बताए जाने से नाराज सनकी आशिक ने उस व्यक्ति की हत्या के बाद लगा दिया था आग ; खुला राज

अवैध संबंध की बात गांव वालों को बताए जाने से नाराज सनकी आशिक ने उस व्यक्ति की हत्या के बाद लगा दिया था आग ; खुला राज

SAHARSA DESK –  बिहार के सहरसा जिला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के एक मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया है. बता दें कि विगत दिन शनिवार को सहरसा जिला के बसनहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी-बख्तियारपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था. उस मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है. गिरफ्तार लक्ष्मण यादव ने ये भी बताया कि इजमाईल संथाली टोला में एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. पांच दिन पहले मृतक जेठा टुड्डू ने लक्ष्मण यादव को महिला के घर से निकलते हुए देख लिया था.

उसने इस बारे में संथाली टोला में सभी लोगों को बता दिया था. इसी को लेकर वह आक्रोशित था।आरोपी लक्ष्मण यादव ने ये भी बताया कि मृतक जेठा टुड्डू मेरे से पैसे की डिमांड किया था. वो पैसे देने के बहाने जेठा टुड्डू को लगमा बाजार लेकर गया. आमलेट खिलाने के लिए अंडा दुकान पर ले गया. अंडे में नशीली दवा मिला दिया. आरोपी लक्ष्मण यादव, जेठा टुड्डू को लेकर अपने बासा पर ले गया, फिर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी. शव के जलने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसे फिर आग में बुझा दिया. एसडीपीओ मुकेश ठाकुर ने बताया कि बसनही थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव इजमाईल संथाली टोला और बसनही गांव के बीच एक पगडंडी के रास्ते में पड़ा हुआ दै.

सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. शव को बरामद किया था. उसके बाद FSL की टीम को बुलाकर जांच करवाई गई थी. जांच के क्रम में मृतक की पहचान जेठा टुड्डू के रूप में हुई थी. ये इजमाईल संथाली टोला का रहने वाला था. इस मामले को लेकर बसनही थाना में कांड दर्ज कर मामले की जांच की गई. एसडीपीओ मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई थी. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को अरेसट कर लिया.

Loading

78
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़