बाबा के घर में लगी आग, जल गया जजमनिका का भी सारा सामान ; संकीर्ण गली के कारण काफी मशक्कत के बाद पाइप लेकर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी

बाबा के घर में लगी आग, जल गया जजमनिका का भी सारा सामान ; संकीर्ण गली के कारण काफी मशक्कत के बाद पाइप लेकर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी

 

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियावां टोला मोहल्ला में अचानक एक घर में आग लग गई. जिसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना के बाद दमकल वाहन भी पहुंचा लेकिन गली के अतिक्रमण और संकीर्ण होने के कारण उसे सड़क पर ही रोका गया और फायर ब्रिगेड कर्मी दमकल वाहन से पाइप खींचकर गली में पहुंचे जिनके द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक घर का सारा सामान जल चुका था. उक्त घर स्थानीय निवासी उमानाथ बाबा की बतलाई गई है. अगलगी में उनके घर का सारा सामान जल गया. बतलाया जा रहा है कि बाबा के घर में जजमानिका का रजाई तोसक, कलसूप, डलिया व पूजापाठ का काफी सामान भरा हुआ था जिसके कारण आग तेजी से फैला था.

आग लगने के कारण दीपक का जलाया जाना बतालाया गया है. बताया जा रहा है कि पंडित पंडिताइन दोनों घर में थे और पंडिताइन द्वारा घर में आज संध्या पहर दीपक जलाया गया था. जिससे समीप रखे डलिया वगैरह में आग पकड़ लिया और देखते ही देखे आग तेजी से घर में फैल गया. जिसके बाद हो-हल्ला के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन उस गाली के संकीर्ण होने और अतिक्रमित होने के कारण छोटा दमकल वाहन भी गली में प्रवेश नहीं कर पाया और फायर कर्मियों ने सड़क पर दमकल वाहन खड़ी कर पाइप ले जाकर दूसरे छत के रास्ते घर में लगी आग को बुझाया.

गली में मवेशी बांध अतिक्रमण से बड़ी समस्या

स्थानीय लोगों का कहना था कि इस गली में कई घर के बाहर मवेशी बंधे होते हैं. जिसके कारण गली से बाइक लेकर निकलना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में अगलगी की घटना के बाद दमकल वाहन नहीं पहुंचने के कारण विलंब हो जाता है और तब तक सब कुछ जल जाता है. बता दे कि इससे पूर्व कुछ वर्ष पहले भी दहियांवा टोला मोहल्ला में अगलगी की घटना हुई थी और जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सब कुछ जल चुका था. क्योंकि गली के संकीर्ण और गली में मवेशियों के बांधे जाने के कारण अतिक्रमित होने से आग पर काबू पाने में फायर कर्मियों को काफी परेशानी होती है और वहां गली तक दमकल वाहन नहीं पहुंच पाते हैं.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़