बड़ी लापरवाही : सारण में सीएनजी गैस लीक से हो जाता बड़ा हादसा ; सभी ने साध ली चुप्पी

बड़ी लापरवाही : सारण में सीएनजी गैस लीक से हो जाता बड़ा हादसा ; सभी ने साध ली चुप्पी

CHHAPRA DESK – सारण जिला अंतर्गत मांझी प्रखंड के मझनपुरा गांव स्थित सीएनजी गैस रिफिलिंग पंप पर अचानक गैस लीक करने लगा. जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई. हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन इसमें कहीं ना कहीं लापरवाही भी सामने आ रही है. हालांकि इस मामले में संचालक एवं सीएनजी गैस पंप के केयरटेकर व मैनेजर कुछ भी कहने से कन्नी काटते नजर आए. बता दें कि मां जी के मझनपुरा स्थित सीएनजी गैस रिफिलिंग पंप,घाघरा सर्विस स्टेशन पर सीएनजी गैस लेकर टैंकर पहुंचा था और 400 लीटर उस रिफिलिंग स्टेशन पर सीएनजी लोड किया गया था, जो की लिकेज के कारण बर्बाद हुआ है.

इस संबंध में पूछने पर सीएनजी इंजिनियर ने बताया कि कुछ नहीं हुआ है. एक पाईप फट गया और लगभग चार सौ लीटर गैस का नुक्सान पहुंचा है. वहीं इतनी बड़ी घटना के बाद भी कर्मी कुछ भी बताने से परहेज़ कर रहे हैं. मालूम हो कि यह पंप वर्षों से केयरटेकर के माध्यम से चल रहा है. इस पंप पर कभी भी लगातार पेट्रोल डीजल नहीं मिलता है.केयरटेकर हमेशा बदलते रहते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले मालिक इन्द्रजीत राम के मृत्यु के बाद अभी परिवार में ही विवाद हैं.

इन्द्रजीत राम के बड़े पुत्र द्वारा केयरटेकर के माध्यम से यह पंप चलाया जा रहा है लेकिन बहुत केयरटेकर बदले पर कुछ नहीं बदला तो इस पंप की स्थिति. जिसके कारण स्पर्म का मेंटेनेंस जो के बराबर है और उसी का नतीजा है कि 400 लीटर गैस सीएनजी गैस लीक कर गया. जिसका मूल्य करीब 35000 रुपए है. स्थिति जो भी हो गैस लीक से कोई बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन इस विषय पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. 400 लीटर गैस लीक करने के बाद टंकी खाली हुआ और स्थिति सामान्य हुई.

Loading

48
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़