बागीचे में आम की रखवाली के दौरान गिरा विशाल पेड़ ; एक व्यक्ति की हुई मौ’त

बागीचे में आम की रखवाली के दौरान गिरा विशाल पेड़ ; एक व्यक्ति की हुई मौ’त

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना अंतर्गत भूईगांव गांव स्थित बागीचे में आम की फसल की रखवाली के दौरान विशालकाय पेड़ एक युवक के मचान पर गिर पड़ा. जिसके कारण उस युवक की मौत छपरा से सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के भूईगांव गांव निवासी मोहन साह के 47 वर्षीय पुत्र सुरेश साह के रूप में की गई है. इस सूचना को मिलते ही परिवार वाले आनन-फानन में उसे उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे,

जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस सूचना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं गड़खा थाना पुलिस ने रात्रि में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां जिला प्रशासन के आदेश के बाद देर रात्रि शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि वह रात्रि में भोजन करने के बाद आम के फसल की रखवाली कर रहे थे उसी बीच एक पेड़ उखड़कर उसके मचान पर गिर गया. जिसके कारण उसकी मैत दबकर हो गई.

Loading

56
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़