बैक से रूपये निकाल जा सेवानिवृत्त आर्मी कर्मी से 22 हजार रखा झोला छीना

बैक से रूपये निकाल जा सेवानिवृत्त आर्मी कर्मी से 22 हजार रखा झोला छीना

CHHAPRA DESK – सारण जिले में झपट्टा गिरोह भी सक्रिय है. जिले में आए दिन कहीं ना कहीं रुपए झपटने का मामला सामने आ रहा है. ताजा मामला जिले के मशरक थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां मशरक थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक चैनपुर शाखा से पेंशन का 22 हजार निकाल घर ले जा रहे सेवानिवृत्त आर्मी जवान से बाइक सवार अपराधियों ने रूपये से भरा थैला झपट लिया और फरार हो गये. पीड़ित व्यक्ति जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवा गांव निवासी सिंहासन प्रसाद महतो बताये गये हैं. उन्होंने बताया कि वे आर्मी से सेवानिवृत्त हैं.

स्टेट बैंक चैनपुर से पेंशन की 22 हजार रुपए निकाल झोले में रख पैदल ही बंगरा गढ़ गांव निवासी दामाद विरेन्द्र प्रसाद के यहां जा रहे थे. तभी अज्ञात बाइक सवार दो अपराधियों ने धक्का मार दी और रूपये से भरा झोला छीन फरार हो गए. झोले में बैक पासबुक समेत अन्य कागजात थे. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़