बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, शव से लिपटकर दे दी जान ; एक साथ उठी दो अर्थी

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, शव से लिपटकर दे दी जान ; एक साथ उठी दो अर्थी

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के सोनपुर थानांतर्गत आनंदपुर मोहल्ले में आज एक मां अपने बीमार बेटे की मौत का सदमा सह नहीं सकी और उसके शव से लिपटकर रोते-रोते अपनी जान दे दी. जिसके बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. वहीं यह खबर सुन गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. तब कुछ ही घंटों के भीतर उसी घर से मां और बेटे की दो अर्थियां साथ निकलीं. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय आनंदपुर निवासी स्व जामुन राय के 40 वर्षीय जयप्रकाश राय लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. जिनका आज घर पर ही निधन हो गया. बेटे की मौत की खबर मिलते ही वृद्ध मां पाचो देवी दौड़ती हुई पहुंचीं और शव से लिपटकर विलाप करने लगीं.

रोते-रोते उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने भी बेटे के शव से लिपटकर ही दम तोड़ दिया. इस घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए. परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने परिवार को सांत्वना दी. बताया जाता है कि जयप्रकाश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उनके पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका है. अब मां और बेटा भी एक साथ दुनिया से चले गए.

जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक जयप्रकाश के पांच छोटे-छोटे बेटे (सभी 15 वर्ष से कम उम्र) हैं और उनकी पत्नी दिव्यांग बताई जाती हैं. आर्थिक रूप से पहले से जूझ रहे इस परिवार के सामने अब जीवनयापन की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है. जब मां-बेटे की अर्थियां एक साथ घर से निकलीं तो सभी की आंखें नम हो गई. अंतिम संस्कार स्थानीय काली घाट पर किया गया.

Loading

79
Uncategorized