
CHHAPRA DESK – सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के पुत्र पर हमला कर बाइक छीनने का प्रयास किया गया. उस दौरान विफल होने पर अपराधियों ने उसके सिर पर कट्टे के बट से प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. जख्मी युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी भाजपा जिला मंत्री व भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा का 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया गया है. बताया जा रहा है कि तिलक समारोह से लौटने के दौरान कुछ अपराधियों ने उससे बाइक छीननें का असफल प्रयास किया गया. वहीं विरोध करने पर कट्टे के बट से मार उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. इस मामले में जिला मंत्री बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उनका पुत्र पानापुर थाना क्षेत्र के मोरिया गांव में तिलक समारोह में गया था.

वहां से बाइक पर सवार होकर लौट रहा था कि मोरिया पानापुर सड़क पर दो बाइक पर सवार हथियार से लैस अपराधियों ने उससे बाइक छीनने का प्रयास किया. उस दौरान बाइक गढ़े में गिर गया और घटना का विरोध करने पर उसके सिर पर देसि कट्टा से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया. वहीं बाइक स्टार्ट नहीं होने पर अपराधी बाइक छोड़ फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे लोगों ने इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जान उसका उपचार किया गया वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

![]()

