भतीजा ने चाची को 5 टुकड़ों में काटा ; सिर को तलाशने में जुटी पुलिस

भतीजा ने चाची को 5 टुकड़ों में काटा ; सिर को तलाशने में जुटी पुलिस

NALANDA PATNA DESK –  बिहार के नालंदा में जमीन विवाद में हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मात्र डेढ़ बिगहा जमीन को लेकर भतीजे ने 75 वर्षीय वृद्ध चाची की बेहरमी से हत्या कर दी. भतीजे ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की. उसके बाद उसके धारदार हथियार से पांच टुकड़े किये और सभी को बोरे में भर कर पाइन में फेंक दिया. सुबह सिर कटी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल, मामला का खुलासा तब हुआ जब गोखुलपुर थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव के डंगरा स्थित पाइन में गोखुलपुर थाना पुलिस को सिर कटी लाश मिली. पुलिस स्थल पहुंच शव को पाइन से बाहर निकाल पहचान के लिए सदर अस्पताल भेजा. जिसकी पहचान पकड़िया गांव निवासी स्व बच्चू यादव की 75 वर्षीय पत्नी भगवनिया देवी के रूप में की गई.

फिलहाल पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतका को संतान नहीं था. संपत्ति के लोभ में उसकी नृशंस हत्या कर शव को टुकड़े में कर पाइन में फेंक दिया गया. इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. वहीं मृतका के परिजनों ने बताया कि उनका भतीजा पटना के महराजगंज से 10 दिन पूर्व भगवनिया देवी को उसकी सेवा करने की नीयत से बहला फुसलाकर गांव लाया था. इसके बाद शनिवार को उनके परिजनों को सूचना दिया कि वह शनिवार से लापता है. जिसकी खोजबीन शुरू की गई तो पता चला कि एक अज्ञात शव मिला है. उसके कपड़े से भगवनिया देवी की पहचान हुई, लेकिन सिर अभी भी नहीं मिला है जिसकी खोजबीन की जा रही है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़