SIWAN DESK – सिवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सिवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के आवास पर निगरानी विभाग की टीम ने छापा मारा. जहां उनके अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है. हालांकि समाचार प्रेषण तक छापेमारी चल रही थी. उनके खिलाफ उक्त कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की गई है. सूत्रों के अनुसार उनके आवास से करीब 14 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किया गया है. वहीं दिल्ली में भी संपत्ति होने का पता चला है.

बताते चलें कि जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार के पटना के बोरिंग रोड के कवि रमन पथ स्थित है देवदत्त मेंशन के फ्लैट संख्या 202 में निगरानी विभाग के द्वारा छापेमारी की जा रही है, जहां छापेमारी के दौरान निगरानी विभाग की टीम को कई दस्तावेज हाथ लगे हैं. हालांकि अभी निगरानी ब्यूरो के अधिकारी कुछ बयान देने से कतरा रहे हैं. आवास के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई है. हालांकि निगरानी विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज किया है.

![]()

