भूमि वि’वाद को लेकर दो पक्षों में मा’रपी’ट के बाद अस्पताल में भी गहराया वि’वाद तो पुलिस ने कराया शांत

भूमि वि’वाद को लेकर दो पक्षों में मा’रपी’ट के बाद अस्पताल में भी गहराया वि’वाद तो पुलिस ने कराया शांत

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मकेर थाना अंतर्गत बगहाकील गांव में दो पक्षों में मारपीट के बाद जब वे छपरा सदर अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में भी उनके बीच विवाद हो गया और मारपीट होते-होते बचा, क्योंकि मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बूझकर मामला शांत कराया. जख्मी में एक पक्ष से मकेर थाना क्षेत्र के बगहाकील गांव निवासी सुरेश ठाकुर की 50 वर्षी पत्नी मीना देवी, प्रभुनाथ ठाकुर की 55 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी, विजय लाल ठाकुर का 58 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार ठाकुर एवं प्रभा ठाकुर 20 वर्षीय पुत्र वरुण ठाकुर शामिल है. वहीं दूसरे पक्ष से भी रमेश ठाकुर, मनीष कुमार ठाकुर उमेश ठाकुर सहित अन्य लोग घायल हुए हैं.

जिनका उपचार चल रहा है घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है. जिसको लेकर आज दोनों के बीच तनातनी हुई और लाठी-झंडे व रॉड से एक दूसरे पर हमला कर दिया गया. वहीं निर्मला देवी का एक हाथ भी डंडे से मार कर तोड़ दिया गया. जिसके कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वही इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. जिस पर पुलिस जांच कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.

 

Loading

37
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़