भूमि विवाद में एक युवक की मारपीट कर हत्या ; उपचार के दौरान हुई मौत

भूमि विवाद में एक युवक की मारपीट कर हत्या ; उपचार के दौरान हुई मौत

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के पानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिथौरा गांव में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसकी मौत उपचार के दौरान हो गई. हालांकि उस दौरान दोनों पक्ष के बीच हुई मारपीट में अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है. मृत युवक पानापुर थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव निवासी बिजली महतो का 21 पुत्र अभिषेक कुमार बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली महतो एवं उनके पट्टीदार दीनानाथ महतो के बीच एक कठ्ठा जमीन के हिस्सेदारी को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है. दीनानाथ महतो द्वारा दो तीन दिन पहले इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी.

Add

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की थी. बीते दिन शनिवार को सी विवाद में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप धारण कर लिया. दोनों पक्षो की ओर से ईट पत्थर व धारदार हथियार चलने लगे. उस दौरान मारपीट में अभिषेक कुमार, बिजली महतो, संतोष कुमार, दीनानाथ महतो सहित आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए थे. सभी जख्मी को उपचार के लिए पानापुर सीएचसी लाया गया, जहां उपचार के दौरान रात में अभिषेक कुमार की मृत्यु हो गई. जबकि अन्य लोगों का उपचार चल रहा है. उसके मृत्यु का समाचार मिलते ही घर में रोना-पीटना लग गया.

वहीं उसके मौत की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर स्थल भेजा जहां, आज शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान मृत युवक के परिवार वालों ने बताया कि धारदार हथियार से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़