Big Breaking : हैदराबाद के एक गोदाम में आग लगने से छपरा के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ; कटिहार के 03 मजदूर सहित 11 मजदूर जिंदा जलें

Chhapra Desk –  हैदराबाद के एक गोदाम में अचानक आग लगने के कारण देखते ही देखते 11 मजदूर जिंदा जल गये. जिसमें छपरा के 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई है. वहीं 3 मजदूर कटिहार के बताए जा रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते गोदाम में फंसे 11 मजदूर जिंदा जल गये. जिसमें 8 मजदूर छपरा के रहने वाले थे. जिसके बाद शवों की पहचान कुछ देर पहले हुई है.

जिसमें दो शवों की पहचान छपरा जिले के अमनौर प्रखंड निवासी
देवनाथ राम और किस्मतिया देवी के 25 वर्षीय पुत्र दीपक राम तथा विजय राम एवं मंजू देवी के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार राम के रूप में की गई है. वहीं अन्य शवों की पहचान दिनेश, राजू, दीपक, पंकज, सिकंदर, दामोदर, सत्येंद्र और चिंटू के रूप में हुई है. जिसमें कुछ युवक छपरा जिले के मकेर थाना क्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं. जिनके विषय में गांव से जानकारी हासिल की जा रही है.

Loading

Accident E-paper देश ब्रेकिंग न्यूज़