
CHHAPRA DESK – सारण जिला के मांझी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यूपी बिहार की सीमा स्थित सरयु नदी की रेत पर देसी शराब के निर्माण में लगे कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मांझी थाना की पुलिस द्वारा मांझी और बलिया जनपद के बीच दियरा इलाके मे छापेमारी कर सात अवैध देसी शराब के भट्ठियो को ध्वस्त कर दिया है. साथ ही अभियान के दौरान लगभग दो हजार लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब (पास) तथा देसी शराब के निर्माण मे प्रयुक्त उपकरणों को भीं नष्ट कर दिया गया है.

पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हंस ने बताया कि गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि दियारा इलाके मे बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाया जा रहा है. जिसपर पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों के साथ दियारा क्षेत्र मे छापेमारी करके देसी शराब की भट्ठियो को ध्वस्त कर दिया गया है और साथ मे अर्द्धनिर्मित देसी शराब को मौके पर विनष्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि शराब कारोबारियों तथा तस्करों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

![]()

